चक्रधर समारोह कला और संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण मंच- महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

चक्रधर समारोह कला और संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण मंच- महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026

चक्रधर समारोह में मंगलवार की शाम लोक और भक्ति संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी रही। राजस्थानी फोक और माधव रस भजन गायन ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू ने समारोह में पहुंचकर इन प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों की सराहना की।

इस अवसर पर श्रीमती ममता साहू ने कहा कि चक्रधर समारोह केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध कला और संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण मंच है। समारोह में देश के अलग-अलग हिस्सों से कलाकार पहुंचकर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। इससे न केवल कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों की लोक और सांस्कृतिक परंपराओं से भी लोगों को परिचित होने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि चक्रधर समारोह की ख्याति दिनों दिन बढ़ रही है। रायगढ़ में आयोजित होने वाला यह समारोह कला और संस्कृति के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यहां लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत, नृत्य और भक्ति संगीत की विविध प्रस्तुतियां दर्शकों को एक साथ देखने और सुनने को मिलती हैं। ममता साहू ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह में शामिल होकर मैं स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

राजस्थानी फोक की प्रस्तुति में राजस्थान की लोक संस्कृति, परंपरा और संगीत की जीवंत झलक देखने को मिली। वहीं माधव रस भजन गायन ने भक्ति भाव से समारोह के वातावरण को सराबोर कर दिया। दोनों प्रस्तुतियों का दर्शकों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया और कलाकारों की कला की सराहना की। श्रीमती साहू ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और कलाकारों को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम हैं। चक्रधर समारोह का लगातार विस्तार और बढ़ती लोकप्रियता रायगढ़ के लिए गौरव की बात है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!