*धमतरी में आयोजित “नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान” में शामिल हुए ओपी चौधरी*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़ :- धमतरी में आयोजित “नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान” कार्यक्रम में वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी शामिल हुए। आयोजन के दौरान वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का उद्बोधन सुना तथा नशे के विरुद्ध सामूहिक शपथ ली गई। इस अभियान में शामिल युवाओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं से संवाद करते हुए विकसित भारत
2047 के निर्माण में नशामुक्त युवा शक्ति की अहम भूमिका पर बल दिया। मंत्री ओपी ने कहा युवा देश का भविष्य होने के साथ-साथ वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। देशभर में ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान प्रारंभ किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज “नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प” अभियान का शुभारंभ किया है.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

