*”गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम: अघोर गुरु पीठ में उमड़ा जनसैलाब, सीएम साय से लेकर आमजन तक ने लिया बाबा प्रियदर्शी राम का आशीर्वाद”* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*”गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम: अघोर गुरु पीठ में उमड़ा जनसैलाब, सीएम साय से लेकर आमजन तक ने लिया बाबा प्रियदर्शी राम का आशीर्वाद”*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़,:- गुरु पूर्णिमा के दिन बनोरा की पावन धरती आज एक बार फिर गुरु-शिष्य परंपरा के अदभुत संगम की गवाह बनी। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में सुबह से ही अघोरा नाम परों मंत्रम नास्ती तत्वं गुरो: परम के मंत्रोच्चार गूंजने लगे और दूर-दूर से आए भक्तों की भीड़ ने बनोरा की धरती भक्तिमय हो गई ।राजनीतिक, सामाजिक,औद्योगिक धार्मिक, व्यापारिक मीडिया जगत से जुड़े पदाधिकारियों सहित जनता देश के विभिन्न राज्यों प्रदेश के अधिकांश भक्तों ने गुरु बाबा प्रियदर्शी राम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। आज अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में जाति, धर्म और दल की सीमाएं मिट गईं और सब लोग श्रद्धापूर्वक कतार बद्ध होकर गुरु चरणों में शीश नवाते नजर आए।
*सीएम साय से लेकर जनप्रतिनिधियों तक ने टेका माथा*
गुरु पूर्णिमा पर छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी बनोरा पहुंचे। उन्होंने उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी को माला अर्पित कर चरण स्पर्श किया और आशीर्वाद लिया। सीएम साय ने कहा,अघोर गुरुपीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा केवल आध्यात्मिक चेतना का केंद्र नहीं है।

समाजसेवा, शिक्षा और चिकित्सा के माध्यम से यह राष्ट्र निर्माण में भी सतत योगदान दे रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा पूज्य बाबा जी के आशीर्वचन समाजिक बदलाव का शशक्त माध्यम बन रहे है। शिक्षा चिकित्सा के क्षेत्र में संस्था के कार्य सराहनीय है। महापौर जीवर्धन चौहान ने गुरु दर्शन कर शीश नवाते हुए कहा बाबा जी का जीवन लोक कल्याण मानव कल्याण के लिए समर्पित है। बाबा जी से सेवा हेतु सदा मार्गदर्शन मिलता है। कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित सभी दलों के जनप्रतिनिधियों नगर निगम में भाजपा कांग्रेस से जुड़े पार्षदों कांग्रेस संगठन से जुड़े कद्दावर नेताओं ने भी गुरु दर्शन कर आशीर्वाद लिया।सारंगढ़ पूर्व विधायिका पद्मा मनहर ने भी बाबा के यहां शीश नवाया।

*गुरु प्रदेश बना छत्तीसगढ़*
ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली के कोलकाता, रेणुकूट, वाराणसी, सिंगरौली, हाजीपुर, रांची, पटना, गढ़वा, बोकारो से आए हजारों भक्तों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के जशपुर, कोरिया, कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, शक्ति, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार, अंबिकापुर, रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, कबीरधाम, बालोद, खैरागढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों से भी अनुयायी पहुंचे। रायगढ़ में इस गुरु शिष्य मिलन की परम्परा की छत्तीसगढ़ को गुरु प्रदेश बनने का गौरव हासिल हुआ।

*गुरु शिष्य मिलन का गवाह बना ग्राम बनोरा*

गुरु पूर्णिमा के दिन प्रात: 7 बजे शक्तिपीठ ध्वज पूजन और सप्तशती पाठ से निर्धारित कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसके बाद गुरुचरण पादुका पूजन, हवन, सामूहिक आरती और गुरुगीता पाठ हुआ। सुबह 9.15 से दोपहर 12.30 तक हजारों की संख्या में आए शिष्यों बाबा प्रियदर्शी राम जी के दर्शन का लाभ मिला। बनोरा आश्रम में आज दिन बिलासपुर से आए स्वर तरंग संस्था की 8 सदस्यीय टीम ने भजन की शानदार प्रस्तुति दी। दर्शन के बाद अपरान्ह 12 से 4.00 बजे तक प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा। डभरा से आई ढाई सौ लोगों की टीम ने महिलाओं पुरुषों को पंगत में प्रसाद वितरण किया । मुख्यमंत्री साय ने भी वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सहित जनप्रतिनिधियों ने भी साथ पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।इसके बाद सूबे के मुखिया विष्णु साय वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निर्माणाधीन अंग्रेजी मीडियम स्कूल का जायजा लिया । शाम 4.45 बजे बाबा के श्रीमुख से सत्संग की अमृत वर्षा हुई, जिसे हजारों बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पूरे मनोयोग से सुना।

*पार्किंग बेरीकेट्स सहित चाक-चौबंद रही सारी व्यवस्थाएं*
भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रबंधन ने पहले से ही पुख्ता इंतजाम कर लिए किए श्रमदान से सफाई, वाटरप्रूफ टेंट, बैरिकेड्स, वाहन पार्किंग, प्रवेश द्वार पर पुलिस कैंप और नगर निगम, विद्युत विभाग व ग्रामवासियों के सहयोग से सुगम व्यवस्था की गई ताकि भीड़ की वजह से भक्तों को परेशानी का सामना ना करना पड़े । पार्किंग के बाद आश्रम तक पैदल आने वाले भक्तों की सुविधा के मद्देनजर बैटरी ऑटो की व्यवस्था की गई थी जो पार्किंग स्थल से आश्रम के मुख्य गेट तक भक्तों को लाने के जाने का कार्य बखूबी से कर रही थी।आश्रम में बाहर मेले जैसा दृश्य दृष्टिगोचर हो रहा था। वर्षा ऋतु को मद्देनजर वाटर प्रूफ टेंट की समुचित व्यवस्था की गई थी वही भोजन दर्शन सहित सभी जगहों में महिलाओं पुरुषों के लिए पृथक बेरिकेट्स लगाए गए थे।

*दिव्यांगजनों में भी रहा गुरु दर्शन का उत्साह*

गुरु दर्शन के लिए महिलाएं पुरुषों बुजुर्गों युवाओं बच्चों में उत्साह रहा वही दिव्यांगजनों में भी गुरु दर्शन के लिए अपार उत्साह रहा। व्हील चेयर में सवार होकर दिव्यांग जनों ने गुरु दर्शन का लाभ लिया।

*आश्रम प्रबंधन ने जताया आभार*
प्रबंधन की ओर से आयाेजन में आए समस्त धर्म बंधुओं के प्रति आभार जताते हुए कहा आयोजन के लिए प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन,नगर निगम विद्युत विभाग के प्रति विशेष आभार जताया है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed

error: Content is protected !!