*”अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा में 29 जुलाई बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन..हवन, सामूहिक पाठ के साथ महान संत श्री प्रियदर्शी राम जी का होगा आशीर्वचन”* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*”अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा में 29 जुलाई बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन..हवन, सामूहिक पाठ के साथ महान संत श्री प्रियदर्शी राम जी का होगा आशीर्वचन”*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़:- गुरु शिष्य परंपरा के पावन पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ ब्रह्मनिष्ठालय में गुरु पूर्णिमा पर्व पर आध्यात्मिक आयोजन 29 जुलाई बुधवार को होने जा रहा है। पूज्यपाद औघड़ संत श्री प्रियदर्शी राम जी के पावन सानिध्य में होने वाले इस आयोजन को लेकर देश के विभिन्न राज्यों सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में गुरु शिष्य मिलन की इस पावन परंपरा को लेकर अपार श्रद्धा का माहौल है। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट, बनोरा से मिली जानकारी के अनुसार आयोजन को लेकर तैयारिया जोरो पर है इस आयोजन में धर्मावलंबी और मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल होंगें।29 जुलाई बुधवार को गुरूपूर्णिमा के एक दिन पूर्व मंगलवार को प्रात: 06:30 बजे से संध्या काल तक अघोर गुरुपीठ ब्रह्मनिष्ठालय परिसर में सफाई एवं श्रमदान किया जाएगा। सेवा की पावन परंपरा ही आयोजन की आधार शीला है। 29 जुलाई बुधवार को प्रात: 06:30 बजे शक्ति ध्वज पूजन व सफलयोनी पाठ,प्रात: 07:00 बजे औघड़ संत पूज्यपाद श्री प्रियदर्शी राम जी के कर कमलों से श्री गुरुचरण पादुका पूजन एवं हवन,प्रात: 08:00 बजे सामूहिक आरती,प्रात: 08:30 बजे गुरुगतीता का सामूहिक पाठ, प्रात: 09:00 से दोपहर 12:30 बजे तक श्री गुरु दर्शनम दोपहर 12:00 से सायं 04:00 बजे तक सामूहिक प्रसाद वितरण,अपरान्ह 04:30 बजे से सत्संग एवं श्री गुरुदेव का आशीर्वचन होगा। व्यवस्थापक मण्डल, अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट ने क्षेत्र के सभी धर्मबन्धुओं एवं माताओं को बताया कि गुरु पूर्णिमा सिर्फ पर्व नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाले गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। श्रमदान से लेकर सत्संग तक, हर कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, शांति और संस्कार का संदेश समाज के मध्य प्रसारित करना है।गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय। बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय। इसी पावन भाव के साथ बनोरा में गुरु पूर्णिमा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!