*रायपुर को मिला ‘सरदार वल्लभभाई पटेल होलसेल मार्केट’ – धमतरी रोड डुमरतराई में फेज-2 का भव्य लोकार्पण*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़ :- राजधानी रायपुर में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति देने के लिए फेज-2 के अंतर्गत धमतरी रोड स्थित डुमरतराई में विशाल होलसेल मार्केट का लोकार्पण हो गया है। इस आधुनिक मार्केट का नामकरण ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी के नाम पर किया गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा “रायपुर में फेज 2 के अंतर्गत होलसेल मार्केट डुमरतराई धमतरी रोड पर एक विशाल होलसेल मार्केट का लोकार्पण हुआ। इसका नामकरण लौह
पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के नाम पर किया गया। इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड की टीम को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनायें देता हूं। व्यापार जगत की बूस्ट मिलने की नई संभावना के मद्देनजर ओपी ने कहा डुमरतराई का यह नया होलसेल मार्केट रायपुर के व्यापारिक नक्शे पर मील का पत्थर साबित होगा। फेज-2 के तहत बने इस मार्केट से थोक व्यापारियों को आधुनिक सुविधाएं, पार्किंग, गोदाम और सुव्यवस्थित दुकाने मिलेंगी। इससे शहर के अंदर यातायात का दबाव कम होगा और धमतरी-जगदलपुर मार्ग के व्यापार को भी सीधा फायदा पहुंचेगा। लौह पुरुष’ के नाम का संदेश साझा करते
हुए मंत्री चौधरी ने कहा मार्केट का नाम सरदार पटेल के नाम पर रखना व्यापारिक एकता और मजबूती का प्रतीक है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी अक्सर कहते हैं कि सरदार पटेल ने जैसे देश को एक किया, वैसे ही ये मार्केट छत्तीसगढ़ के व्यापार को एका के सूत्र में पिरोएगा। हाउसिंग बोर्ड की भूमिका पर ओपी ने कहा इस पूरे प्रोजेक्ट को छत्तीसगढ़ हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड ने विकसित किया है। वित्त मंत्री ने बोर्ड की टीम के समयबद्ध निर्माण और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए विशेष रूप से सराहना की। डुमरतराई में फेज-1 पहले ही सफलतापूर्वक संचालित है। फेज-2 के शुरू होने से रायपुर मध्य भारत का सबसे बड़ा होलसेल हब बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। इससे हजारों लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार भी मिलेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

