*’जय भाजपा, तय भाजपा’ का संकल्प दोहराया, सहयोग केंद्र में 300 कार्यकर्ताओं की सुनी समस्या मंत्री ओपी चौधरी ने दिया ‘तत्काल समाधान’ का भरोसा* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*’जय भाजपा, तय भाजपा’ का संकल्प दोहराया, सहयोग केंद्र में 300 कार्यकर्ताओं की सुनी समस्या मंत्री ओपी चौधरी ने दिया ‘तत्काल समाधान’ का भरोसा*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :-जय भाजपा, तय भाजपा’ के अटूट संकल्प के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र बुधवार को कार्यकर्ताओं की उम्मीदों का केंद्र बना रहा। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ नेता ओ.पी. चौधरी ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी एवं प्रदेश महामंत्री अशोक बजाज जी के साथ मिलकर 300 से अधिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों की समस्याएं सुनीं। मंत्री चौधरी ने मीडिया से चर्चा के दौरान संपर्क-संवाद-समाधान’ की थीम पर संचालित इस केंद्र का उद्देश्य जमीनी कार्यकर्ता से संवाद स्थापित कर उनके समस्याओं का समाधान करना है। आज के कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें व्यक्तिगत, सामाजिक, प्रशासनिक और क्षेत्रीय समस्याएं शामिल थीं।
उन्होंने कहा, “सभी ने खुलकर अपनी बातें रखीं। हमने प्रत्येक आवेदक से संपर्क कर संवाद किया और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से तत्काल बात कर प्रयास शुरू कर दिए हैं। मंत्री ने दोहराया कि भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि है और उनकी एक-एक समस्या का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। सहयोग केंद्र अब प्रदेश कार्यालय में संवाद और समाधान का स्थायी मंच बन चुका है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन’ के विजन को धरातल पर उतारते हुए यह केंद्र संगठन और सत्ता के बीच सेतु का काम कर रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल, जिला और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने भी अपनी बात रखी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!