*”लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नहीं के नारो से गूंजा :-रायगढ़ में मशाल रैली* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*”लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नहीं के नारो से गूंजा :-रायगढ़ में मशाल रैली*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़:- आपातकाल की विभीषिका स्मृति दिवस पर भारतीय जनता पार्टी, जिला रायगढ़ के आह्वान पर आज शहर में मशाल रैली का आयोजन किया गया। संयोजक अरुण कातोरे एवं सदस्य अशोक अग्रवाल, अशोक यादव, दुर्गा डाली देवांगन, सुमित शर्मा के आह्वान पर शाम 4 बजे भाजपा जिला कार्यालय से रैली प्रारंभ हुई। लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नही के नारों के साथ रैली गांधी प्रतिमा, सुभाष चौक, रामनिवास टॉकीज चौक, शहीद चौक, मिनीमाता चौक होते हुए जेल गेट* पर संपन्न हुई। रैली में जिले के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता,महापौर जीवर्धन चौहान नगर निगम के पार्षदगण, एमआईसी सदस्य, जिला भाजपा के समस्त पदाधिकारी, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, समस्त जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की ओजपूर्ण उपस्थिति रही। जेल गेट पर रैली के समापन अवसर पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कांग्रेस ने संविधान को बंधक बनाया।25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला दिन था। इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए संविधान की धारा 352 का दुरुपयोग कर देश पर आपातकाल थोप दिया। उन्होंने बताया कि चुनाव स्थगित कर दिए गए, नागरिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस पर ताला लगा दिया गया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी समेत हजारों नेता जेल में डाल दिए गए। 3801 अखबार जब्त हुए, 327 पत्रकार मीसा में बंद हुए। यह कांग्रेस की तानाशाही थी। विकास केड़िया ने कहा कांग्रेस की तानाशाही आज भी जारी हैं।कांग्रेस ने आज भी तानाशाही नहीं छोड़ी है। अपनी सुविधा अनुसार संविधान को चलाना चाहती है।उन्होंने महाराष्ट्र में अभिनेत्री का घर ढहाने, अर्णव गोस्वामी पर अत्याचार, छत्तीसगढ़ में ट्वीट पर केस का उदाहरण देते हुए कहा कि ये सब आपातकाल वाली मनोवृत्ति है। बांटो और राज करो कांग्रेस का मूलमंत्र रहा है। संयोजक अरुण कातोरे ने कहा यह दूसरी आजादी की लड़ाई थी।मशाल रैली के संयोजक अरुण कातोरे ने कहा कि आज हम जिस आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं, यह दूसरी आजादी है। पहली आजादी अंग्रेजों से मिली थी, दूसरी आजादी हमने कांग्रेस से लड़कर पाई। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 की रात आपातकाल लगा दिया। यह लोकतंत्र की हत्या थी। जेपी, नानाजी, वाजपेयी जी जैसे राष्ट्रवादियों के संघर्ष से लोकतंत्र बहाल हुआ। भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ द्वारा लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने वाले वीर सेनानियों एवं आपातकाल के दौरान हुए अत्याचारों को स्मरण कराने हेतु इस मशाल रैली का आयोजन किया गया था। वक्ताओं ने कहा कि इतिहास याद रखना जरूरी है ताकि फिर कोई दल संविधान की हत्या का दुस्साहस न कर सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!