*राजनीतिक असहमति को सनातन विरोध बताना” — कांग्रेस के दुष्प्रचार पर भाजयुमो का जवाब* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*राजनीतिक असहमति को सनातन विरोध बताना” — कांग्रेस के दुष्प्रचार पर भाजयुमो का जवाब*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- साधु संतो के अपमान को भाजपा द्वारा सनातन का अपमान निरूपित किए जाने पर शाखा यादव ने बयान दिया है कि भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष के बयान का पलटवार करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कहा शाखा यादव जी, सनातन को राजनीति मत समझिए।रामचरितमानस कहती है।। ‘परहित सरिस धर्म नहिं भाई सनातन धर्म किसी पार्टी की बपौती नही। सनातन धर्म भारत की आत्मा है।आचार्य रामाचार्य से असहमति जताते हुए चरण दस महंत जी के बयान के बाद कांग्रेस के अन्य नेताओं को संतो को भाजपा का बताया। आध्यात्मिक मूल्यों के साथ जीवन जीने वाले साधु संत को भाजपा का बताकर कांग्रेस मुल्ला मौलवी पादरियों की वकालत करना चाहती है इसमें भाजपा को आपत्ति नहीं लेकिन साधु संतो का अपमान भाजपा कतई स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस नेता महंत ने जन-जन को सनातन से जोड़ने वाले रामाचार्य की निष्ठा को सन्देह के कटघरे में खड़ा किया है। तो भाजपा नहीं, बल्कि रायगढ़ की जनता ने आहत होकर जवाब माँग रही है। भाजपा युवा नेता सुमीत शर्मा ने कहा थूक कर चाटना कांग्रेस की संस्कृति रही है।पहले राम को काल्पनिक बताओ, रामसेतु तोड़ने का हलफनामा दो.फिर चुनाव आते ही जनेऊ पहनकर मंदिर-मंदिर घूमो।पहले हिंदू आतंकवाद बोलो, फिर मौली बंधवाओ। यह दोहरा चरित्र ही कांग्रेस का असली चेहरा है।थूक कर चाट लेना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति रही है लेकिन जनता अब जाग गई है। ‘मैं कौन हूँ’ का अहंकार त्यागो, ‘हम सनातनी हैं’ का बोध जगाओ। मैं सुमीत शर्मा, भाजपा का एक अदना सा युवा कार्यकर्ता हूँ।‘मैं’ का अहंकार रावण का भी नहीं टिका। प्रश्न सनातन पर है, तो जवाब देना मेरा धर्म है।जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान जी ने जो कहा, वह रायगढ़ के लाखों सनातनियों की आवाज है। कांग्रेस बचाव की मुद्रा में इसलिए है क्योंकि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। सनातन विरोध नहीं, सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं।
शाखा यादव जी,राजनीतिक असहमति और सनातन का अपमान — दोनों में अंतर है.* आप सरकार की नीति का विरोध करो, हम स्वागत करेंगे. पर जब आप कहोगे कि ‘भगवा आतंक’, ‘सनातन बीमारी’, तो हर सनातनी का खून खौलेगा। यह भाजपा की साजिश नहीं, सनातन के प्रति निष्ठा है। कांग्रेस के समय सत्ता का पैग चलता था, अब सेवा का यज्ञ चल रहा है। सनातन जोड़ता है, कांग्रेस तोड़ती है इस संबंध का आरोप लगाते हुए कहा
सनातन ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’की भावना के तहत दलित, आदिवासी, पिछड़ा, अगड़ा — सबको गले लगाता है. कांग्रेस ने 70 साल बाँटो और राज करो की नीति चलाई. कभी हिंदू-मुस्लिम, कभी जाति-जाति.। अब जब मोदी- साय -चौधरी की सरकार सबका साथ, सबका विकास’ ,सबका प्रयास की भावना लेकर काम कर रही है, तो कांग्रेस को साजिश नजर आती है।यह धर्मयुद्ध है महाभारत में श्रीकृष्ण ने कहा था — ‘यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति’.जब-जब धर्म पर आघात होगा, सनातनी उठ खड़े होंगे. यह लड़ाई भाजपा बनाम कांग्रेस की नहीं, सनातन बनाम सनातन-विरोधियों की है। शाखा यादव जी, रायगढ़ की जनता पूछ रही है — आप चरण दास महंत के बयान के साथ हो या सनातन के साथ?* आपका जवाब जनता जानना चाहती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!