Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

😊 Please Share This News 😊

*रायगढ़ ने खोया सच्चा प्रहरी :- ओपी चौधरी*

रायगढ़ :- रायगढ़ में पदस्थ रहे निरीक्षक अमित शुक्ला के निधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गहरा शोक जताते हुए कहा रायगढ़ ने एक सच्चा प्रहरी खो दिया है। रायगढ़ जिले में पदस्थ रहे निरीक्षक अमित शुक्ला जी के आकस्मिक निधन का समाचार हृदय को झकझोर देने वाला है। एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और जनता के प्रति समर्पित पुलिस अधिकारी का यूं अचानक चले जाना पुलिस विभाग सहित रायगढ़ वासियों के लिए अपूरणीय क्षति है।स्वर्गीय अमित शुक्ला जी ने अपने सेवाकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सेवा हेतु सदैव तत्परता दिखाई। उनका सहज-सरल व्यवहार और कर्तव्य के प्रति निष्ठा को प्रेरणा दाई बताया। इस दुख की घड़ी में गहरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवार के साथ बताते हुए ओपी के ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!