*अनुकंपा नियुक्ति ठुकराकर माँ ने दिखाया बड़ा सपना, उसी त्याग से बना वित्त मंत्री”: ओ.पी. चौधरी का मातृ दिवस पर भावुक संदेश* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*अनुकंपा नियुक्ति ठुकराकर माँ ने दिखाया बड़ा सपना, उसी त्याग से बना वित्त मंत्री”: ओ.पी. चौधरी का मातृ दिवस पर भावुक संदेश*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- मातृ दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने अपनी माँ को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए भावनात्मक संदेश साझा किया। श्री चौधरी ने कहा मेरे जीवन की शुरुआत बहुत साधारण परिस्थितियों से हुई थी। न कोई विशेष डिग्री थी, न सुविधाएं। पर मेरे पास मेरी माँ का अटूट प्रेम, संकल्प और विश्वास था, जिसने मुझे हर कठिनाई से लड़ने की ताकत दी। माँ ही वह शक्ति थीं, जिन्होंने मुझे कभी हार मानने नहीं दी। उन्होंने बताया कि पिता के निधन के बाद परिवार के सामने अनुकंपा नियुक्ति का विकल्प था, लेकिन माँ ने उन्हें उस रास्ते पर चलने के बजाय बड़े सपने देखने और लक्ष्य ऊंचा रखने की प्रेरणा दी। माँ का यह निर्णय उनके जीवन का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ। उस दिन समझ आया कि माँ केवल परिवार की देखभाल करने वाली नहीं होती, बल्कि बच्चों के भविष्य को आकार देने वाली सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति होती है। आज मैं जो कुछ भी हूँ, वह माँ के सपनों, त्याग और आशीर्वाद का परिणाम है। वित्त मंत्री ने चौधरी ने प्रदेश और देश की सभी माताओं को नमन करते हुए मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा,जय मातृ शक्ति केवल नारा नहीं, जीवन की सबसे बड़ी सच्चाई है। माँ वह शक्ति है जो हर तूफान में ढाल बनकर अपने बच्चों की रक्षा करती है।उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने माता-पिता के त्याग और संघर्ष को समझें और उनके सपनों को सम्मान दें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!