*छू लो आसमान’ की बेटियों ने रचा कीर्तिमान – वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, कहा ‘यह आत्मिक संतुष्टि का पल है’* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*छू लो आसमान’ की बेटियों ने रचा कीर्तिमान – वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, कहा ‘यह आत्मिक संतुष्टि का पल है’*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से प्रारंभ किए गए शैक्षणिक नवाचार संस्थान छू लो आसमान में अध्ययनरत छात्राओं ने 10वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी नेदंतेवाड़ा जिले के कन्या शिक्षा परिसर, कारली की सभी प्रतिभावान छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दिए संदेश में कहा ‘छू लो आसमान’* केवल एक संस्थान नहीं, एक संकल्प है – बस्तर की बेटियों को शिक्षा के पंख देकर उन्हें उड़ान भरने का हौसला देना। आज जब कारली कन्या परिसर की बेटियों ने बोर्ड परीक्षा में परचम लहराया है, तो यह मेरे लिए आत्मिक संतुष्टि का पल* है। इस गर्वीली उपलब्धि पर ओपी ने कहा बेटियों ने साबित कर दिया कि अवसर मिले तो बस्तर की बेटियाँ किसी से कम नहीं। आप सभी का कठोर परिश्रम, लगन और समर्पण निश्चित रूप से आप सभी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। यह सफलता मंजिल नहीं बल्कि एक शुरुआत है इसी जज़्बे के साथ पढ़िए, बढ़िए और अपने माता-पिता, दंतेवाड़ा व पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कीजिए। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से ओपी ने विश्वास दिलाते हुए कहा बेटियों की शिक्षा और उनके सुनहरे भविष्य के लिए सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। ‘छू लो आसमान’ जैसी पहलें आगे भी जारी रहेंगी, ताकि हर बेटी का सपना हकीकत बन सके।” छू लो आसमान’ नक्सल क्षेत्र में बदलाव की कहानी का एक जीता जागता प्रमाण है।
उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के विशेष प्रयासों से दंतेवाड़ा जैसे सुदूर अंचल में छू लो आसमान’* संस्थान की शुरुआत की गई थी। इसका उद्देश्य आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़े क्षेत्र की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कोचिंग, करियर गाइडेंस और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है। आज उसी का परिणाम है कि कारली कन्या परिसर की दर्जनों छात्राओं ने सफलता हासिल की है । श्री चौधरी ने शिक्षकों, अधीक्षकों व समस्त स्टाफ को भी बधाई दी जिनके मार्गदर्शन में यह सफलता संभव हुई। उन्होंने कहा – “बेटियों की यह उड़ान ही विकसित छत्तीसगढ़ व विकसित भारत की असली नींव है।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!