*वैश्विक मंच के आयोजन में कपड़े उतार कर कांग्रेस ने किया नारी का अपमान:-मधुलता पटेल* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*वैश्विक मंच के आयोजन में कपड़े उतार कर कांग्रेस ने किया नारी का अपमान:-मधुलता पटेल*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- एआई के आयोजन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कपड़े उतार कर विरोध प्रदर्शन किए जाने के मामले में महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल ने कांग्रेस के इस आचरण को अनैतिक करार दिया। भाजपा नेत्री ने कहा सभ्य समाज में ही घरेलू महिलाओं के सामने पुरुष वर्ग कपड़े नहीं उतारता। जबकि कांग्रेस के जुड़े कार्यकत्ताओं ने ऐसे आयोजन में कपड़े उतार कर विरोध दर्ज कराने का प्रयास किया जिस आयोजन में विभिन्न देशों के राष्ट्रध्यक्ष के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी। मधुलता पटेल ने कहा कांग्रेस के यह आचरण भारतीय नारी का अपमान है और भारतीय नारियों ने कांग्रेस के इस आचरण का विरोध नहीं किया तो आने वाले दिनों मे कांग्रेस सार्वजनिक स्थलों बाजार माल में भी कपड़े उतारने से नहीं हिचकेंगे। कांग्रेस के इस विरोध को दुष्कृत्य करार देते हुए भाजपा नेत्री ने कहा विदेश से आए मेहमानों के सामने देश की छवि को खराब करने का पाप कांग्रेस ने किया देश की जनता कांग्रेस को इस नैतिक अपराध के लिए माफ नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है। कांग्रेस ने महिलाओं के सामने कपड़े उतारकर देश की महिला शक्ति का अपमान किया है इसके लिए सभी माताओं से माफी मांगनी चाहिए

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!