*साय सरकार के बजट में ओपी का संकल्प युवाओं के ऊर्जा का स्त्रोत :- सुमीत शर्मा* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*साय सरकार के बजट में ओपी का संकल्प युवाओं के ऊर्जा का स्त्रोत :- सुमीत शर्मा*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने साय सरकार के लिए ओपी चौधरी की ओर से पेश किए गए तीसरे बजट के संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए कहा साय सरकार के बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का संकल्प युवाओं के लिए ऊर्जा का स्त्रोत है। साथ ही यह बजट मोदी जी के 2047 विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा ।सुमीत शर्मा ने इस बजट में युवाओं के लिए किए गए प्रावधान के संबंध में कहा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2026-27 के लिए पेश 1.72 लाख करोड़ रुपये में युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना,उत्कृष्ठ शाला योजना,लाइवलीहुड कॉलेज,करियर काउंसलिंग,नालंदा लाइब्रेरी,एजुकेशन सिटी,बस्तर फाइटर्स,होमियोपैथी कॉलेज हेतु प्रावधान किया गया है जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिल सकेगा। सुमीत शर्मा ने कहा पूरा प्रदेश वित्त मंत्री ओपी चौधरी के संकल्प से भली भांति परिचित है किस तरह उन्होंने अभावों में रहकर कलेक्टर पद हासिल किया और वे राजनीति में पूरी पीढ़ी के जीवन में बदलाव के लिए आए है। कलेक्टर की सेवा छोड़कर राजनीति में आने का उद्देश्य यही है कि दशकों से छत्तीसगढ़िया शोषण का शिकार होता रहा है। वे शोषण की दासता से मुक्ति दिलाने राजनीति में आए है। इस बजट में छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना की शुरुआत किए जाने की बात कही गई है। इस योजना आके तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा सकेगा। उत्कृष्ठ शाला योजना के तहत 150 विद्यालयों के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।लाइवलीहुड कॉलेज के लिए 75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे प्रदेश के युवाओं की स्किल डेवलप होगी।करियर काउंसलिंग के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ताकि समय रहते युवाओं की काउंसलिंग की जा सके।नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे सभी जिलों में विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश की एजुकेशन सिटी बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे बस्तर के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिल सकेगी। बजट में बस्तर फाइटर्स के 1500 पदों का सृजन किया जाएगा। होमियोपैथी कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है, जिससे युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। ओपी द्वारा पेश किए गए इस बजट में युवाओ को स्वर्णिम अवसर हासिल होगा। ओपी चौधरी ने प्रदेश को कांग्रेस के भय भ्रष्टाचार से मुक्त किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!