एक्सिस बैंक रायगढ़ में हथियारबंद युवको द्वारा डकैती, बैंक मैनेजर पर चाकू से हमला कर, लूट को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हुए लुटेरे….. – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

एक्सिस बैंक रायगढ़ में हथियारबंद युवको द्वारा डकैती, बैंक मैनेजर पर चाकू से हमला कर, लूट को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हुए लुटेरे…..

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़ ! शहर के ढिमरापुर रोड स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह घटना तकरीबन 9:30 बजे हेलमेट पहनकर कुछ लोग बैंक अंदर घुसे और मैनेजर पर चाकू से हमला किया और बैंक से नगदी लूटकर बाइक से फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 4 से 5 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान सभी आरोपियों ने बैंक के अंदर घुसे। जिसके बाद बैंक में मौजूद ग्राहकों को कमरे में बंद कर दिया। बैंके में मौजूद मैनेजर को चाकू से हमला किया गया। बैंक में दिनदहाड़े लूटकांड की सूचना के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। घटनास्थल पर डीआईजी राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के साथ पुरी पुलिस टीम मौजूद है। लुटेरों को पकड़ने पुलिस ने रायगढ़ के चारों दिशाओं में नाकाबंदी कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। हमले में घायल बैक मैनेजर को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। बैंक कर्मियों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस एक्सिस बैंक के आसपास किसी को जाने नहीं दे रही है और बैंक के अंदर पुलिस की जांच चल रही है। अभी कितने रुपए की लूट हुई है इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी, पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!