धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत आने वाले परिक्षेत्रों में एंटी स्नेयर वॉक का होगा आयोजन 19 से 21 अक्टूबर तक – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत आने वाले परिक्षेत्रों में एंटी स्नेयर वॉक का होगा आयोजन 19 से 21 अक्टूबर तक

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 18 अक्टूबर 2022/ वनमंडलाधिकारी धरमजयगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्रों के समस्त परिसर का वृत्त वन अधिकारी, परिसर वन अधिकारी, हाथी ट्रैकरों, वन प्रबंधन समिति सदस्यों तथा विद्युत विभाग के क्षेत्रीय अमलों के द्वारा वन का सघन भ्रमण एवं निरीक्षण किया जाकर अवैध फंदा एवं तार को रोकने हेतु एंटी स्नेयर वॉक का आयोजन 19 से 21 अक्टूबर 2022 तक किया जा रहा है। क्योंकि वर्तमान में धान फसल पकने का मौसम है जिससे जंगली हाथी धान फसलों को खाने के लिए जंगल से खेतों की ओर आकर्षित होते है। अक्सर देखने में आया है कि कृषक फसलों की सुरक्षा हेतु अवैध तार एवं अवैध हुकिंग करके वन्यप्राणियों को खेतों की ओर आने से रोकते है, जिससे जंगली हाथी एवं वन्यप्राणियों की अप्राकृतिक मृत्यु हो जाती है एवं कभी-कभी ग्रामीण जन की भी मृत्यु होने की संभावना रहती है। इस प्रकार की घटना प्रकाश में न आये इस संबंध पूरे परिक्षेत्र में परिसर स्तर पर अवैध फंदा एवं अवैध हुकिंग को रोकने हेतु एंटी स्नेयर वॉक का आयोजन करने के साथ ही स्थानीय लोगों व ग्रामीणों में एंटी स्नेयर वॉक की उपयोगिता और अवैध शिकार के प्रभाव वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के बारे में जन चौपाल रखकर आवश्यक चर्चा एवं कार्यवाही किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!