डाकघरों में मिल रहा आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेवा सुविधा
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 13 अक्टूबर 2022/ भारतीय डाक विभाग रायगढ़ संभाग के अंतर्गत प्रधान डाकघर रायगढ़ एवं उप डाकघर रायगढ़ सदर बाजार, चक्रधरनगर, सारंगढ़, हरदी, खरसिया, कांसाबेल, लैलूंगा, कुनकुरी में आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेवा प्रदान की जा रही है। जनसामान्य अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते है एवं पुराने आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का सुधार/अपडेशन (पता, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, नाम, बायोमेट्रिक अपडेट, ईमेल अपडेट इत्यादि)का कार्य करवा सकते है। चूंकि बच्चों का 5 एवं 15 वर्ष की आयु पर बायोमेट्रिक अपडेट अति आवश्यक है। अतएव अपने बच्चों का भी नि:शुल्क बायोमेट्रिक अपडेशन करा सकते है। अधीक्षक डाकघर रायगढ़ संभाग ने जनसामान्य से आग्रह किया है कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए स्वयं का और अपने बच्चों का आधार अपडेशन/एनरोलमेंट का कार्य जरूर कराएं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

