जिले में 1242.2 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 13 अक्टूबर 2022/ चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 13 अक्टूबर तक 1242.2 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 5.2 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 1455.8 मिली मीटर, पुसौर में 1520.3, खरसिया में 1212.2, सारंगढ़ में 1382.3, बरमकेला में 1101.6, घरघोड़ा में 969.1, तमनार में 1254.5, लैलूंगा में 1306.2, धरमजयगढ़ में 1226.5, सरिया में 1184.2 एवं छाल में 1052 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

