मुंधा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने क्षेत्रवासियों के साथ सुना ‘मन की बात’ का 140वां एपिसोड
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़। प्रधानमंत्री श्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड को बूथ क्रमांक – 111 ग्राम मुंधा (अमरकोट) मंडल केदुवां, सरायपाली में क्षेत्रवासियों के साथ वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ श्री ओपी चौधरी ने पूरी तन्मयता से सुना।
इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा सहित अन्य गणमान्य, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम स्थल पर ‘मन की बात’ सुनने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मंच के पीछे ‘मन की बात – 140वां एपिसोड’ का बड़ा बैनर लगा था और सामने बैठे सैकड़ों लोग ध्यानपूर्वक प्रधानमंत्री के संदेश को सुन रहे थे।
‘नागरिक देवो भव’ – मुंधा से गूंजा मोदी का मंत्र, सेवाओं को संवेदनशील बनाने का आह्वान
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने नशे की लत को मात देकर अपने जीवन को नई दिशा देने वाले एक युवा से संवाद कर उसके संघर्ष और बदलाव की प्रेरक यात्रा को साझा किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से व्यक्ति किसी भी बुराई से बाहर निकलकर समाज के लिए प्रेरणा बन सकता है।
प्रधानमंत्री जी ने ‘मिशन कर्मयोगी’ के मूल मंत्र ‘नागरिक देवो भव’ की भावना पर बल देते हुए कहा कि सरकारी सेवाएँ अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिए। उन्होंने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री जी के विचार देशवासियों को अपनी सामर्थ्य और सामूहिक प्रयासों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
नशामुक्त समाज का लिया संकल्प
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री जी के संदेश को आत्मसात कर नशामुक्त समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला से स्वागत भी किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर प्रधानमंत्री के संदेश का समर्थन किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

