उत्तम मेमोरियल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में भूपदेवपुर पुलिस ने छात्रों को यातायात एवं साइबर फ्रॉड के प्रति किया जागरूक – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

उत्तम मेमोरियल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में भूपदेवपुर पुलिस ने छात्रों को यातायात एवं साइबर फ्रॉड के प्रति किया जागरूक

😊 Please Share This News 😊

26 नवंबर, रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ से संबद्ध उत्तम मेमोरियल कॉलेज, पटेलपाली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम पंडरीपानी पश्चिम विकासखंड एवं जिला रायगढ़ में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत छठवें दिवस में यातायात जागरूकता एवं साइबर फ्रॉड से बचाव विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता थाना भूपदेवपुर के प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण कुमार बांधव ने स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता बताते हुए सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने तथा सड़क पर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रवीण कुमार बांधव ने साइबर फ्रॉड के विषय पर ऑनलाइन धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों से अवगत कराते हुए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा डिजिटल लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता एवं सावधानी ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार नायक, जिला संगठक, राष्ट्रीय सेवा योजना, जिला रायगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवाओं में सामाजिक जागरूकता, जिम्मेदारी एवं जनसेवा की भावना विकसित करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में श्री राजेश कुमार पटेल, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, कोड़तराई ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों को शिविर के उद्देश्यों के अनुरूप समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया एवं स्वयंसेवकों को रासेयो गीत तथा तालियों के माध्यम से उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पंडरीपानी की सरपंच श्रीमती सावित्री साहू, शासकीय विद्यालय डोंगीतराई के प्राचार्य श्री ए.एल. साहू, शिक्षक श्री वीरेन्द्र चौहान, श्री अवधराम सिदार सहित अन्य शिक्षकगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा यातायात नियमों के पालन एवं साइबर अपराधों के प्रति स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ आमजन को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। शिविर में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका की शपथ ली गई।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का मुख्य विषय “नशा एवं टी.बी. मुक्त युवा” है, जिसके अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!