संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया गहरा शोक – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया गहरा शोक

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 26 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, संविधान विशेषज्ञ एवं ख्यात लेखक कनक तिवारी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त होने पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

ओपी चौधरी ने कहा कि कनक तिवारी जी का निधन छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। वे न केवल एक कुशल महाधिवक्ता थे, बल्कि संविधान के गहन जानकार, प्रखर विचारक और ख्यात लेखक के रूप में प्रदेश और देश में अपनी अलग पहचान रखते थे।

विधि, संविधान और साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कनक तिवारी जी ने अपने ज्ञान, अनुभव और मार्गदर्शन से अनेक पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनका जाना विधि जगत और साहित्य जगत दोनों के लिए बड़ी क्षति है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!