सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और नशा तस्करी पर सख्ती – 1,142.6 किलोग्राम गांजा एवं 63 वाहन जब्त
|
😊 Please Share This News 😊
|
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 नवंबर 2026। व्यवस्था करने के साथ ही जर्जर सड़कों की मरम्मत, गड्ढों की भराई, रोड मार्किंग एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, निर्धारित गति सीमा से अधिक गति में वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग के विरुद्ध विशेष जांच अभियान संचालित करने पर जोर दिया।
स्कूल बसों, यात्री वाहनों एवं भारी वाहनों की फिटनेस जांच तथा बिना लाइसेंस एवं नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
गति सीमा की समीक्षा और सुरक्षा उपाय –
राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों, मुख्य जिला मार्गों सहित शहरी एवं ग्रामीण सड़कों पर निर्धारित गति सीमा की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार पुनर्निर्धारण करने तथा विद्यालयों, अस्पतालों, बाजारों एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा उपाय अपनाने के संबंध में चर्चा की गई।
तेज गति से वाहन चलाने वालों पर नियंत्रण के लिए स्पीड गन, सीसीटीवी कैमरे एवं नियमित पुलिस जांच अभियान के उपयोग को भी कार्ययोजना में शामिल किया गया है।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर यातायात बाधाओं को दूर करने, अवैध पार्किंग एवं सड़क अतिक्रमण के विरुद्ध नगरीय निकाय, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई तथा पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने पर विशेष जोर दिया।
ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में यातायात पार्क सह शिक्षण केंद्र की स्थापना की कार्ययोजना –
सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति नागरिकों, विशेषकर बच्चों एवं युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चयनित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में यातायात पार्क सह शिक्षण केंद्र स्थापित करने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने इस दिशा में संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया।
इन केंद्रों में लघु मॉडल सड़क, चौराहा, ट्रैफिक सिग्नल, सड़क संकेतकों एवं यातायात नियमों का प्रदर्शन, विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा ऑडियो-वीडियो एवं डिजिटल शिक्षण सामग्री की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व सहित सुरक्षित यातायात व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। नियमित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कार्ययोजना में शामिल है।
कलेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों को न्यूनतम समय में राहत, बचाव एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दल की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करने तथा पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
पॉक्सो एक्ट के प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश –
बैठक में आपराधिक दोषमुक्ति प्रकरणों एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की गई। प्रस्तुत जानकारी के अनुसार आपराधिक दोषमुक्ति के समीक्षा योग्य प्रकरणों की स्थिति निरंक है। वहीं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत विवेचना में एक प्रकरण लंबित है, जिसमें चालान प्रस्तुत किया जाना शेष है।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ऐसे संवेदनशील प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग, गंभीरतापूर्वक विवेचना तथा निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती, 1,142.6 किलोग्राम गांजा एवं 63 वाहन जब्त –
नारकोटिक्स समन्वय तंत्र (एनसीओआरडी) के अंतर्गत जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं कारोबार के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि 1 जनवरी से 16 नवंबर 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा तस्करी के 57 प्रकरण दर्ज करते हुए 129 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इन प्रकरणों में कुल 1,142.6 किलोग्राम गांजा एवं 60 वाहन जब्त किए गए हैं।
इसी प्रकार कोरेक्स कफ सिरप से संबंधित दो प्रकरणों में चार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 203 नग कफ सिरप एवं तीन वाहन जब्त किए गए हैं।
इस प्रकार जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 59 प्रकरणों में 133 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 63 वाहन जब्त किए गए हैं।
कलेक्टर ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने तथा ऐसी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

