*सारंगढ़ दानसरा हरदी बायपास रोड का काम जोरों पर, दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*सारंगढ़ दानसरा हरदी बायपास रोड का काम जोरों पर, दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य*

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 6 नवंबर 2025/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम द्वारा जिले के सभी क्षेत्रों सराईपाली सारंगढ़ मार्ग, रायपुर सारंगढ़ व्हाया बलोदाबाजार मार्ग और सारंगढ़ दानसरा हरदी बायपास रोड का काम जोरों पर चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता आर के कामरा, एसडीओ एम के गुप्ता और इंजीनियर सड़क में उपस्थित होकर कार्य करा रहे हैं। सराईपाली सारंगढ़ में नवनिर्माण, नाली निर्माण, रायपुर सारंगढ़ व्हाया बलोदाबाजार मार्ग के भटगांव में कार्य चल रहा है। अधिकारियो ने जानकारी दी कि सारंगढ़ दानसरा हरदी बायपास रोड का कार्य 2 माह में दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखे हैं। इसके साथ साथ नाली निर्माण, पेड़ कटाई, विद्युत् खम्भा शिफ्टिंग आदि कार्य साथ साथ चल रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!