*सरदार पटेल की जयंती पर सारंगढ़ में हुआ यूनिटी मार्च में दौड़ का आयोजन* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*सरदार पटेल की जयंती पर सारंगढ़ में हुआ यूनिटी मार्च में दौड़ का आयोजन*

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 अक्टूबर 2025/सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर युवाओं में राष्ट्रीय गौरव एवं एकता की भावना जागृत करने हेतु ‘‘यूनिटी मार्च’’ अंतर्गत दौड़ का आयोजन प्रातः 6.30 बजे कलेक्ट्रोरेट सारंगढ़ से खेलभांठा मैदान तक किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक, स्काउट गाइड, एनसीसी एनएसएस आदि के बच्चे उपस्थित थे। समापन पर कलेक्टर ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, जनप्रतिनिधियो में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, सदस्य दिनेश जांगड़े , सत्ताधारी दल के अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व अध्यक्ष सुभाष जालान, मनोज जायसवाल, सतीश शर्मा आदि उपस्थित थे। प्रशासनिक अधिकारियों में अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे सीईओ इंद्रजीत बर्मन, जिले के अधिकारीगण, रेडक्रॉस के जिला समन्वयक लिंगराज पटेल, खेल अधिकारी कौशल ठेठवार यादव, स्काउट के भगवान दास बसंत आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!