झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, इलाज के बहाने युवती से दुष्कर्म का आरोप… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, इलाज के बहाने युवती से दुष्कर्म का आरोप…

😊 Please Share This News 😊

बिलासपुर/ मस्तूरी पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी झोलाछाप डॉक्टर सरजू साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर ने अपनी शादी की बात को छिपाया था और युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी अकोला गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, युवती की तबियत खराब होने पर वह झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज कराने गई थी। तब वहां झोलाछाप डॉक्टर ने सम्पर्क बढ़ाया और शादी का झांसा देकर 5 जनवरी 2024 को दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर सरजू साहू ने अपनी शादी की बात युवती से छिपाई थी। बाद में युवती को झोलाछाप डॉक्टर के शादीशुदा होने की जानकारी हुई, तब उसने मस्तूरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर सरजू साहू को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!