*सीईओ ने खराब गुणवत्ता की खिड़की को हटाकर अच्छा लगवाया* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*सीईओ ने खराब गुणवत्ता की खिड़की को हटाकर अच्छा लगवाया*

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 अक्टूबर 2025/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन समेत जिलास्तरीय टीम ने ग्राम पंचायत छोटे गंतुली में मनरेगा योजनांतर्गत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र में गुणवत्ताहीन एवं दोयम दर्जे के खिड़की निर्माण एंजेसी द्वारा लगाया गया था, जिस पर सीईओ बर्मन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल उच्च गुणवत्ता के खिड़की लगाने निर्देशित किया गया, जिसके बाद खिड़की हटाकर नवीन खिड़की लगाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। निरीक्षण दौरान उन्होने संबंधित एंजेसी एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही एवं मानक अनुरूप कार्य नहीं होने पर संबंधित पर कठोर कार्यवाही की जावेगी। यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले में चल रहे सभी निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केद्र में गुणवत्तायुक्त सामान प्रयुक्त हो। इस दौरान सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!