जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक भागीदारी चाहिए, गायत्री गायग्वाल राष्ट्रीय NAF प्रदेश अध्यक्ष मछुआरा समाज…
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायपुर/ बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में 05 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय मछुआरा NAF जागरूकता सम्मेलन में मछुआरा समाज ने हुंकार भरकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय से मांग किया कि छत्तीसगढ़ में हम जाति जनगणना के अनुसार तीसरे नंबर पर है कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय मछुआरा संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल ने कहा हम 2026 में अपनी मछुआरा समाज का जातिगत जनगणना पूरे 90 विधानसभा में अपनी कार्यकर्ताओं के द्वारा करने जा रहे हैं इस जनगणना में हम दावा करते हैं की जनसंख्या की दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ में हमारा समाज की जनसंख्या एक नंबर पर आ जाएगा क्योंकि जो जातिगत जनगणना हुआ है उसमें हमारे समाज को एक साथ गणना नहीं किया गया है सिर्फ केवट ढीमर को ही मछुआ समाज मानकर जातिगत जनगणना किया गया है जबकि छत्तीसगढ़ में मछुवा समाज के अंतर्गत आने वाले केवट,ढीमर,कहार,कहरा,मल्लाह,मांझी हम सभी जलवंशी जाती एक है जिनका मुख्य व्यवसाय मछली पालन एवं मछली आखेट करना है किंतु सरकार सिर्फ केवट,ढीमर को मछुआरा समाज मानकर हमारी जनसंख्या को तीसरे नंबर पर प्रदर्शित कर रही है. विदित हो की राष्ट्रीय मछुआरा संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, कार्यक्रम की शुरुआत मछुआरा समाज के इष्ट देवी देवताओं की पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल का ने अपने स्वागत उद्बोधन में मछुआरा समाज के विभिन्न समस्याओं पर व समाज की लंबित मांगों पर विस्तृत भाषण मुख्य अतिथि श्री विष्णु देव साय के सामने राखी .जिसमे प्रमुख रूप से जनसंख्या के हिसाब से राजनीती में अपने समाज की हिस्सेदारी की मांग रखी एवं अन्य मांगों में छत्तीसगढ़ की मछली निति में ठेका पद्धति को समाप्त कर नियम में संशोधन कर मछली निति को मछली अधिनियम में परिवर्तन करने का भी आग्रह अपने उद्बबोधन में कहीं इसी प्रकार मछुआरा समाज का वर्षों से लंबित मांग जो की 1950 में मछुआरा समुदाय केवट, ढीमर,कहार ,कहरा, मल्लाह मांझी को आदिवासी की श्रेणी में रखा गया था किंतु छत्तीसगढ़ में इस समाज को पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत रखा गया है इस मांग को भी निरीक्षण कर केंद्र सरकार को प्रेषित करने का आग्रह प्रदेश अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने उद्बबोधन में कहा मछुआरा समाज के लोग बहुत सीधे एवं सरल स्वभाव के होते हैं सेवा भावना इस समाज के लोगों में कूट-कूट कर भरा होता है.”
कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि केंद्रीय जल शक्ति राज्मंत्री माननीय श्री राज भूषण चौधरी ने मछुवारा समाज को अन्य समाज की तुलना में पिछड़ने का कारण शिक्षा को बताया मछुआरा समाज से उन्होंने आह्वान किया कि सबसे पहले हमें अपने बच्चो के सिक्षा पर बल देना होगा मछुआरा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के लिए काम करना होगा आने वाले पीढ़ी के प्रत्येक सदस्य को शिक्षित करके एक स्वच्छ एवं समृद्ध समाज बनाने की परिकल्पना उन्होंने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु दास साय ने अपने उद्बोधन में कहा केंद्र सरकार के द्वारा मछुआरा समाज के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित किया जा रहा है जिसमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना है।”

जिसमें मछुआरों को बीज एवं तालाब निर्माण के लिए 60% तक सब्सिडी शासन के द्वारा दिया जाता है समाज को अपने विकास के लिए चाहिए कि इस योजना का समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाएं कार्यक्रम में विलंब से पहुंचे छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम ने भी सभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि मछली पालन विभाग मेरे मंत्रालय के अंतर्गत है.
मछुआरा समुदाय की जो भी समस्याएं मेरे समक्ष आएगा उसे हल करने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा कार्यक्रम में ओमप्रकाश धीवर महासचिव, बुधराम धीवर कोषाध्यक्ष, लोकनाथ, जगन्नाथ, आर एल धीवर जी, नवीन धीवर, सुरेश धीवर,अन्य पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, रायपुर दक्षिण के विधायक श्री सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ लखनलाल धीवर, मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड, जिला पंचायत सदस्य अन्नू तारक, जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद, एवं छत्तीसगढ़ धीवर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार धीवर, कहारा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार राकेश, कहार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री भुवन लाल औसरिया, मल्लाह समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष मल्लाह सहित समाज प्रमुख जिला अध्यक्ष, परगना अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय मछुवारा संघ के समस्त पदाधिकारी इस कार्यक्रम में भारी संख्या में मछुवारा आज के लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन संघ के उपाध्यक्ष झुमुक लाल निषाद ने किया.”
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

