*गढ़ विच्छेदन कर उत्साह से मनाया गया सारंगढ़ दशहरा* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*गढ़ विच्छेदन कर उत्साह से मनाया गया सारंगढ़ दशहरा*

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 अक्टूबर 2025/विजयादशमी पर्व पर रियासतकालीन गढ़ विच्छेदन सारंगढ़ दशहरा हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। सारंगढ़ राज परिवार के डॉ मेनका देवी सिंह (वर्तमान राजा), उनके पति डॉ परिवेश मिश्रा, पुत्री कुलिशा सिंह के साथ इस वर्ष कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, विधायक उत्तरी जांगड़े की उपस्थिति ने अंचल के लोगों के उत्साह को दोगुना किया। कलेक्टर इस उत्सव में शामिल होकर साक्षी बने। सारंगढ़ राजा के द्वारा शांति और समृद्धि सहित क्षेत्रवासियो को विजयीदशमी पर्व का शुभकामनाये प्रदान किया गया।

यह गढ़ उत्सव लगभग 200 साल से भी पुरानी है, जिसका आयोजन राजपरिवार सारंगढ़ के द्वारा किया जाता है। गढ़ चौक पर मिट्टी के टीले रूपी गढ़ के ऊपर मे सैनिक के रूप में वालंटियर थे, वहीं गढ़ के नीचे मे पानी का गड़ढ़ा था, जहां पर लगभग 25 प्रतिभागी मिट्टी के टीले को नुकीले औजार से गड्ढा खोदकर ऊपर चढ़ते गए। प्रतिभागी अजय ने सुरक्षा प्रहरियो से जहोज्जद कर गढ़ मे चढने में सफल हुआ, उन्हें गढ़ विजेता का पदवी दिया गया। इस गढ़ उत्सव को देखने के लिये आसपास के ग्रामीणों की लगभग 5 से 10 हजार की भीड़ इस कार्यक्रम को देखने को लिये जुटी थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!