*सेवा पखवाड़ा अंतर्गत पशु चिकित्सालयों में 89 कुत्तों का हुआ टीकाकरण* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*सेवा पखवाड़ा अंतर्गत पशु चिकित्सालयों में 89 कुत्तों का हुआ टीकाकरण*

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 सितम्बर 2025/सेवा पखवाड़ा में रेबीज दिवस पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पशु चिकित्सालयों में 89 कुत्तों को प्रतिरोधक इंजेक्शन लगाया गया। उप संचालक पशुधन विकास विभाग डॉ महेंद्र पांडेय ने जिले के पशुमालिक एवं कुत्ते मालिकों से अपील किया है कि वह अपने कुत्ते को टीकाकरण प्रतिवर्ष कराएं। कुत्तों में टीकाकरण होने से पालतू पशुओं की सुरक्षा के साथ-साथ मनुष्य में फैलने वाली रेबीज बीमारी से बचाव किया जा सकेगा और यह समस्त लोगों के लिए है। रेबीज बीमारी पशुओं के साथ मनुष्य में भी फैलता है। पूरे भारतवर्ष में 5000 लोगों की मौत कुत्ते काटने से होती है। उल्लेखनीय है कि मनुष्य को कुत्ते बिल्ली के काटने, उनके लार और नाखून से रेबीज बीमारी होता है जो बड़ा भयावह बीमारी है। इसका तुरंत इलाज और इंजेक्शन आदि लगानी चाहिए, समय पर इलाज नहीं कराने से यह जानलेवा हो सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!