*बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन 25 सितम्बर को तहसील पुसौर के ग्राम-चंघोरी एवं सिंगपुरी में होगा आयोजन* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन 25 सितम्बर को तहसील पुसौर के ग्राम-चंघोरी एवं सिंगपुरी में होगा आयोजन*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 21 सितम्बर 2025/ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, रायगढ़ के सयुंक्त तत्वाधान में 25 सितम्बर 2025, दिन-गुरूवार को प्रात: 10.00 बजे से ग्राम चंघोरी एवं सिंगपुरी तहसील पुसौर जिला-रायगढ़ में बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।
संयुक्त कलेक्टर/प्रभारी अधिकारी राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उदेश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह केवल एक प्रशिक्षण प्रक्रिया है, इसमें किसी प्रकार की घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखे। साथ ही किसी भी प्रकार की घबराहट एवं अफवाहों से बचे तथा दूसरों को सही जानकारी प्रदान करें। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!