*लखपति दीदी मनोरमा नायक की तरह दूसरे भी अपनाएं डेयरी व्यवसाय : कलेक्टर डॉ कन्नौजे* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*लखपति दीदी मनोरमा नायक की तरह दूसरे भी अपनाएं डेयरी व्यवसाय : कलेक्टर डॉ कन्नौजे*

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 20 सितंबर 2025/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ग्राम झनकपुर के पशुपालक किसान, लखपति दीदी मनोरमा नायक एवं जीवनलाल नायक के डेयरी का निरीक्षण घर जाकर किया। इस दौरान वहां उनके बाड़ा में 5 एचएफ (जर्सी) गाय और उनके बछड़े थे। बाड़ा में बिजली व्यवस्था, बैठने के लिए सीट, खाने के लिए चारा में कुटी (पुआल के टुकड़े), खली, सफाई के लिए टंकी, दूध दुहने के लिए मशीन, गोबर से गोबर गैस बनाने का सेटअप आदि आवश्यक सुविधा को अपनाया गया है।

कलेक्टर ने इन सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने पशुपालक किसानों को कहा कि इस गौसेवा कार्य को अन्य ग्रामीणों को भी अपनाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान एसडीएम वर्षा बंसल, सीईओ जनपद पंचायत बरमकेला अजय पटेल उपस्थित थे।

कलेक्टर को पशुपालकों और पशुधन विकास विभाग के मैदानी कर्मचारियों ने जानकारी दी कि ग्राम झनकपुर और विक्रमपाली में 100 प्रतिशत कृत्रिम गर्भाधान (एआई) से गाय से संतान उत्पत्ति किया जा रहा है। पशुपालक किसान ने एक गाय खरीदी थी, जिसके बछड़ों की संख्या अब 5 पांच हो गई है। प्रतिदिन 50 लीटर गाय दूध की बिक्री वो गांव में ही करते हैं। इससे होने वाले आय से पशुपालक अपने बेटी को दिल्ली की कोचिंग में पढ़ाई करवा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!