*’स्वस्थ किशोरी, सशक्त भविष्य’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित नेत्र जांच में 11 किशोरियों को मिला लाभ, नि:शुल्क चश्मा वितरित* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*’स्वस्थ किशोरी, सशक्त भविष्य’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित नेत्र जांच में 11 किशोरियों को मिला लाभ, नि:शुल्क चश्मा वितरित*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 19 सितम्बर 2025/ रायगढ़ जिले में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत ‘स्वस्थ किशोरी, सशक्त भविष्य’ थीम पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक स्कूल एवं प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर किशोरियों के संपूर्ण स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की गईं। नेत्र परीक्षण के माध्यम से छात्राओं की दृष्टि जांच की गई, जिसमें 11 किशोरियों की दृष्टि में कमी पाई गई। उन्हें नि:शुल्क चश्मा प्रदान कर स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित किया गया। इसके अतिरिक्त एनीमिया की रोकथाम हेतु छात्राओं की रक्त जांच कर हीमोग्लोबिन का स्तर आंका गया। जिन किशोरियों में कमी पाई गई उन्हें आयरन व विटामिन सप्लीमेंट्स वितरित किए गए, साथ ही संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के दौरान मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें किशोरियों को साफ-सफाई, सैनिटरी पैड के सही उपयोग और सुरक्षित निपटान की जानकारी दी गई। इस अवसर पर नि:शुल्क सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए। चिरायु दल द्वारा स्कूल एवं छात्रावास का निरीक्षण कर छात्राओं का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें आवश्यक दवाइयाँ एवं पूरक आहार वितरित कर व्यक्तिगत परामर्श भी दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किशोरियों एवं महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता कर स्वास्थ्य से संबंधित विविध लाभ प्राप्त किए। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण और किशोर स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण अधिकारी डॉ.भानु पटेल, जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुमित शैलेन्द्र मंडल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक-सुश्री रंजना पैंकरा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक-डॉ.सोनाली मेश्राम के चिरायु दल के ए.एम.ओ.श्वेता सिंह चौधरी एवं डॉ.हेम सागर भोई, नेत्र सहायक अजय कुशराम उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!