*हॉस्पिटल निर्माण में देरी और गुणवत्ताहीन कार्य पर कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सीजीएमसी के इंजीनियरों को फटकार लगाते हुए दिया नोटिस* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*हॉस्पिटल निर्माण में देरी और गुणवत्ताहीन कार्य पर कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सीजीएमसी के इंजीनियरों को फटकार लगाते हुए दिया नोटिस*

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 सितंबर 2025/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति सह विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इंद्रजीत बर्मन स्वास्थ्य विभाग प्रभारी अधिकारी सह जिला पंचायत सीईओ, सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला, कृष्ण कुमार गोस्वामी, सुधा चौधरी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के सभी नोडल अधिकारी, सीजीएमसी सब इंजीनियर सुरेंद्र चंद्रा और योगेश पटेल, कृष्ण कुमार साहू महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला ने स्वास्थ्य सूचकांकों तथा विभाग में चल रहे विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने स्वास्थ्य विभाग में चल रहे निर्माण कार्यों में देरी एवं समय सीमा पर कार्य नहीं किये जाने तथा कार्यो में गुणवत्ता नहीं होने और आम नागरिकों की शिकायत होने के कारण सीजीएमएससी सब इंजीनियर को फटकार लगाया और कारण बताओ नोटिस जारी कर समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक कार्य करने का निर्देश दिए।कलेक्टर ने राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अनुपातिक लक्ष्य अनुरूप कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिले के तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास संचालित जनऔषधि केंद्र को सक्रियता से संचालित कर बिक्री को बढ़ाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने प्रभारियों को स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने के दिए निर्देश

डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के शासकीय जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों को क्रियाशील करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 प्रसव प्रति माह समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रति महीना 10 एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रति महीना 3 प्रसव कराने के निर्देश दिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!