मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत लाल मटियारा के अध्यक्षता में शासन के कल्याणकारी योजनाओं से समाज के उत्थान के लिए दिए निर्देश…
|
😊 Please Share This News 😊
|
मनेंद्रगढ़/ जिला पंचायत सभा कक्ष मनेंद्रगढ़ में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत लाल मटियारा के अध्यक्षता में मछुआरा समितियों की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया बैठक से पहले सुबह 6.30 बजे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत मनेंद्रगढ़ के जयस्तंभ चौक,शीतला माता मंदिर पर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए फिर 10.00 बजे श्यामबिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल चिरमिरी में आयोजित रक्तदान शिविर और मंगल भवन पर नरेंद्र मोदी के जीवन और देश हित में किए गए कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी पर शामिल होने के बाद 12.30 बजे बैठक में पहुंचे, जिले की सभी मछुआरा समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में वर्तमान में 15 मछुआरा सहकारी समितियों पंजीकृत है मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत लाल मटियारा ने कहा कि उनकी नियुक्ति 4 अप्रैल को हुई और 9 अप्रैल से उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

14 अप्रैल से वे लगातार प्रदेश के सभी जिलों का भ्रमण कर रहे हैं। एमसीबी जिले का दौरा एक डेढ़ माह पूर्व प्रस्तावित था, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण विलंब हुआ। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जिले के मछुआरों की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना है। नए जिले में प्रारंभिक स्तर पर कुछ समस्याएँ सामने आ रही हैं, जिन्हें शीघ्र निराकृत किया जाएगा। मछुआरा समिति पंजीयन,पट्टा आवंटन, मछली पालन को प्रोत्साहन एवं अन्य संबंधित मुद्दों का त्वरित समाधान करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि वे जिले का दौरा वर्ष में दो बार करेंगे एवं 5 अक्टूबर को रायपुर में होने वाले मछुआरा जागरूकता सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए प्रधानमंत्री के ‘किसानों की आय दोगुनी करने’ के संकल्प का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु बैठक का आयोजन किया गया है समीक्षा बैठक मे अनीता सिंह जिला पंचायत सदस्य, आनंद सिंह जनपद पंचायत सदस्य ,मछली पालन विभाग सहायक संचालक ओमप्रकाश मंडावी,एच एन वर्मा सहायक मत्स्य अधिकारी ,दीपक चौरसिया,आशीष मजूमदार जिला महामंत्री,आनंद ताम्रकार भाजपा जिला मछुआ प्रकोष्ठ, आनंद सिंह,विश्रामसिंह,नवीन पासवान,सीतेश्वर सिंह,जगत कैवर्त्य, खिंटल ओझा, नवीन धीवर ,चरकु राम सहित बड़ी संख्या में मछुआरा समूह और समिति के सदस्य उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

