राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन में छ. ग. के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायपुर/ राष्ट्रीय मछुवारा संघ अध्यक्ष श्रीमति गायत्री गायग्वाल जी की अध्यक्षता में 5 अक्टूबर 2025 को इनडोर स्टेडियम बुढ़ापारा रायपुर में राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। जिसमे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। हमारा लक्ष्य है समाज की मजबूती से राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़ाना और समाज को अपना अधिकार दिलाना इस बार का राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन समाज के भविष्य की दिशा तय करने वाला होगा। कार्यक्रम के तैयारी भव्य रूप से चल रहा है। इस कार्यक्रम में पूरे भारत से समाज के विधायक, सासंद, केंद्री मंत्री, और राष्ट्रीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों का आगमन होना है। इस अवसर पर श्रीमति गायत्री गायग्वाल अध्यक्ष राष्ट्रीय मछुवारा संघ, श्री झूमक निषाद उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश धीवर महासचिव, तारामति ओझा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ,दीपक धीवर अध्यक्ष धीवर समाज रायपुर परिक्षेत्र,मनहरण ढीमर उपसंगठन मात्री, जितेंद्र कुमार फेकर मीडिया प्रभारी,हेमंत धीवर एवं समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

