*टी 20 इंटरनेशनल में तीसरी बार 300+ का स्कोर:इंग्लैंड ने बनाए 304 रन, ओपनर फिल सॉल्ट का 39 गेंदों में शतक*
|
😊 Please Share This News 😊
|
क्रिकेट : विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल सॉल्ट इंग्लैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 में 39 गेंदों में शतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। सॉल्ट ने 141 रन की नाबाद पारी खेली, जो इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है।
इंग्लैंड ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में 20 ओवर में 304 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड का हाईएस्ट और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 304 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 158 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंग्लिश टीम ने यह मैच 146 रन से जीत लिया।
पहले विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। सॉल्ट (नाबाद 141, 60 गेंद, 30 चौके, 9 छक्के) और कप्तान जोस बटलर (39 गेंद में 83 रन) ने पहले विकेट के लिए 47 गेंदों पर 126 रन जोड़ दिए। पावरप्ले में ही इंग्लैंड का स्कोर 106/1 हो गया।
फिल सॉल्ट ने मार्को यानसन के पहले ओवर में 18 रन बटोरे। बटलर ने लिजाड विलियम्स के खिलाफ 22 और कगिसो रबाडा के खिलाफ 20 रन बनाए।
बटलर का इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक बटलर ने 18 गेंदों में टी-20 करियर का अपना सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 30 बॉल पर 83 रन की पारी खेली। वह ब्योर्न फॉर्च्यून की गेंद पर आउट हुए।
इसके बाद सॉल्ट ने पारी को संभाला। उन्होंने जैकब बेथेल (14 गेंद, 26 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों पर 95 रन और हैरी ब्रूक (41 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 37 गेंदों पर नाबाद 83 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड ने 304/2 का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
T20 इंटरनेशनल में तीसरी बार 300+ का स्कोर:इंग्लैंड ने बनाए 304 रन, ओपनर फिल सॉल्ट का 39 गेंदों में शतक
स्पोर्ट्स डेस्क22 घंटे पहले
विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल सॉल्ट इंग्लैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 में 39 गेंदों में शतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। सॉल्ट ने 141 रन की नाबाद पारी खेली, जो इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है।

इंग्लैंड ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में 20 ओवर में 304 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड का हाईएस्ट और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 304 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 158 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंग्लिश टीम ने यह मैच 146 रन से जीत लिया।
पहले विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। सॉल्ट (नाबाद 141, 60 गेंद, 30 चौके, 9 छक्के) और कप्तान जोस बटलर (39 गेंद में 83 रन) ने पहले विकेट के लिए 47 गेंदों पर 126 रन जोड़ दिए। पावरप्ले में ही इंग्लैंड का स्कोर 106/1 हो गया।
फिल सॉल्ट ने मार्को यानसन के पहले ओवर में 18 रन बटोरे। बटलर ने लिजाड विलियम्स के खिलाफ 22 और कगिसो रबाडा के खिलाफ 20 रन बनाए।
फिल सॉल्ट और कप्तान जोस बटलर ने पहले विकेट के लिए 47 गेंदों पर 126 रन की साझेदारी की।
फिल सॉल्ट और कप्तान जोस बटलर ने पहले विकेट के लिए 47 गेंदों पर 126 रन की साझेदारी की।
बटलर का इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक बटलर ने 18 गेंदों में टी-20 करियर का अपना सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 30 बॉल पर 83 रन की पारी खेली। वह ब्योर्न फॉर्च्यून की गेंद पर आउट हुए।
इसके बाद सॉल्ट ने पारी को संभाला। उन्होंने जैकब बेथेल (14 गेंद, 26 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों पर 95 रन और हैरी ब्रूक (41 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 37 गेंदों पर नाबाद 83 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड ने 304/2 का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
रबाडा, विलियम्स, यानसन महंगे साबित हुए साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने 70, लिजाड विलियम्स 62 और मार्को यानसन 60 रन दिए। टीम ने 8 वाइड और 5 नो-बॉल फेंकीं, जिससे इंग्लैंड को कुल 13 एक्सट्रा रन मिले।
साउथ अफ्रीका की टीम 158 रन पर ढेर हो गई 305 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 16.1 ओवर में 158 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। रियान रिकल्टन ने 20 रन का योगदान दिया। डेवोन फेरेरा और ट्रिस्टन स्टब्स ने 23-23 रन बनाए। ब्योर्न फॉर्च्यून ने 32 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए। वहीं सैम करन, डॉसन और विल जैक्स ने 2-2 विकेट चटकाए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |