*सामुदायिक शौचालय भवन के दुकान से खरीदी कर राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने दुकानदार को किया प्रोत्साहित* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*सामुदायिक शौचालय भवन के दुकान से खरीदी कर राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने दुकानदार को किया प्रोत्साहित*

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 सितम्बर 2025/स्वच्छ भारत मिशन की कार्यों को निरीक्षण करने के लिए राज्य स्तर से मोनिका सिंह राज्य सलाहकार ने बिलाईगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत टेढ़ीभादरा में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक शौचालय के साथ निर्मित दुकान से सामान भी खरीदी कि। सामुदायिक शौचालय का निर्माण ग्राम पंचायत के द्वारा कराया गया है जिसे ₹1000 प्रति माह किराए से दुकान को किराए पर दिया गया है। दुकानदार मासिक 5 से ₹6000 कमा लेते हैं और आसपास के लोगों को एवं आने जाने वाले लोग शौचालय का इस्तेमाल करते हैं। दुकान के मालिक शौचालय की रखरखाव साफ सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाने में अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। शौचालय के साथ निर्मित दुकान आमदनी का जरिया बन रहा है, जिससे लोगों को आर्थिक लाभ हो रहा है। शौचालय का उपयोग खुले में शौच मुक्त के स्थायित्व को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर राज्य सलाहकार ने दुकान से सामान खरीद कर दुकानदार का उत्साहवर्धन किया तथा उनके द्वारा की जा रहे इस कार्य की सराहना भी की l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!