*डॉ.विपुल कुमार राय के संतूर वादन से गूंजा रायगढ़* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*डॉ.विपुल कुमार राय के संतूर वादन से गूंजा रायगढ़*

😊 Please Share This News 😊

दिल्ली के सुप्रसिद्ध संतूर वादक डॉ.विपुल कुमार राय ने अपनी अनुपम प्रस्तुति से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुर, ताल और लय की दिव्य साधना ने वातावरण को अलौकिक संगीत प्रवाह से सराबोर कर दिया। आकाशवाणी के ग्रेड ए कलाकार एवं भारतीय संस्कृति मंत्रालय के उत्कृष्ट श्रेणी के कलाकार डॉ.राय ने संतूर वादन की ऐसी विलक्षण शैली प्रस्तुत की, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम झलका। उनकी प्रस्तुति में रागों की शुद्धता, छंदों का मधुर प्रयोग और लयकारी की अनूठी बारीकियाँ निरंतर उजागर होती रहीं।
सूफियाना घराने के मशहूर संतूर वादक पद्मश्री पं.भजन सोपोरी के शिष्य डॉ.राय ने दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर, एमफिल और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने देश-विदेश के प्रमुख मंचों पर भारतीय शास्त्रीय संगीत की गौरवशाली परंपरा को नई ऊँचाई दी है। अपने योगदान के लिए उन्हें बिहार कला पुरस्कार, संगीत कला गौरव, पद्मश्री फड़के कला सम्मान, संगीत कला रत्न और स्वराधीराज सम्मान सहित अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय अलंकरणों से सम्मानित किया जा चुका है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!