*स्वामी आत्मानंद विद्यालय में व्याख्याता और शिक्षकों की भर्ती* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*स्वामी आत्मानंद विद्यालय में व्याख्याता और शिक्षकों की भर्ती*

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 सितम्बर 2025/ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय सारंगढ़ में 2 सितम्बर को व्याख्याता (कला, वाणिज्य) सहायक शिक्षक (कला) शिक्षक (कला), कम्प्यूटर शिक्षक, प्री प्रायमरी शिक्षक का का वॉक इन इंटरव्यू लिया जाएगा। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आवेदन पत्र जमा और पंजीयन तथा परीक्षण कार्य होगा। निर्धारित समय 11 बजे के बाद आवेदन पंजीयन स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। प्रातः 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट सूची का प्रकाशन एवं दावा आपत्ति जमा किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक तक दावा आपत्ति का निराकरण एवं इंटरव्यू के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दावा आपत्ति के निराकरण के पश्चात इंटरव्यू प्रारंभ किया जाएगा।इसी प्रकार 3 सितम्बर को व्याख्याता (अंग्रेजी) सहायक शिक्षक (गणित, अंग्रेजी) शिक्षक (गणित, अंग्रेजी) का वॉक इन इंटरव्यू लिया जाएगा। इस संविदा भर्ती का विज्ञापन वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!