*ऑफिस का गेट बंद, नो पंच-नो लंच… अब और कर लो लेट, कलेक्टर साहब ने दिखा दी पावर* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*ऑफिस का गेट बंद, नो पंच-नो लंच… अब और कर लो लेट, कलेक्टर साहब ने दिखा दी पावर*

😊 Please Share This News 😊

रायपुर: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार को एक अनोखी घटना हुई। कलेक्टर भगवान दास उइके ने सुबह 10 बजे संयुक्त जिला कार्यालय का गेट बंद करवा दिया। इससे कई अधिकारी और कर्मचारी बाहर ही रह गए। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि कलेक्टर को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कर्मचारी देर से आ रहे हैं। वह चाहते थे कि ऑफिस का काम समय पर हो।
*लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें*
कलेक्टर भगवान दास उइके ने बताया कि उन्हें बहुत समय से शिकायतें मिल रही थीं कि अधिकारी और कर्मचारी देर से आ रहे हैं। उन्होंने कई बार समझाया भी और नोटिस भी भेजे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। कलेक्टर ने पहले अधिकारियों को गरियाबंद में ही रहने का आदेश दिया था, फिर भी वे समय पर नहीं आ रहे थे। गेट बंद होने से कर्मचारी हैरान थे और बाहर खड़े होकर बातें कर रहे थे।
लोग कर रहे कलेक्टर की तारीफ
ऑफिस आने वाले लोगों ने इस कदम की सराहना की है। उनका कहना है कि अक्सर ऑफिस देर से खुलते हैं या कर्मचारी देर से आते हैं, जिससे उन्हें इंतजार करना पड़ता है। अब समय पर आने से लोगों को फायदा होगा।
*सख्ती से लागू किया जाएगा नियम*
कलेक्टर ने कहा है कि आगे भी यह नियम सख्ती से लागू किया जाएगा। अगर कोई कर्मचारी समय पर नहीं आया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा, ‘लंबे समय से अधिकारियों और कर्मचारियों के देर से पहुंचने की शिकायतें मिल रही थीं। कई बार मौखिक समझाइश और नोटिस जारी करने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा ताकि कार्यालय का कामकाज समय पर और व्यवस्थित ढंग से चल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!