*रायगढ़ की राजनंदनी पटनायक ने ओडिसी नृत्य से मोहा मन चक्रधर समारोह में मिली दर्शकों की खूब सराहना* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*रायगढ़ की राजनंदनी पटनायक ने ओडिसी नृत्य से मोहा मन चक्रधर समारोह में मिली दर्शकों की खूब सराहना*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 27 अगस्त 2025/ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह में गुरुवार की शाम ओडिसी नृत्य की अनुपम छटा बिखरी। रायगढ़ की प्रतिभाशाली नृत्यांगना सुश्री राजनंदिनी पटनायक ने अपनी साथी पूनम गुप्ता के साथ मिलकर ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। दर्शकदीर्घा में बैठे श्रोताओं ने तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका अभिनंदन करते हुए उत्साहवर्धन किया। राजनंदिनी पटनायक ने मात्र तीन वर्ष की उम्र से ओडिसी नृत्य का प्रशिक्षण प्रारंभ किया। अपनी लगन और साधना के बल पर उन्होंने अनेक उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। वे वर्ष 2019-20 में सीसीआरटी स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली ओडिसी नृत्यांगना बनीं। इसके अतिरिक्त उन्हें पंडित सुंदरलाल शर्मा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट नृत्य प्रतियोगिता में कई बार प्रथम स्थान हासिल किया है। बनारस यूनिवर्सिटी वाराणसी में आयोजित कृष्ण प्रिय महोत्सव में प्रथम स्थान हासिल करने पर उन्हें स्वर्ण मयूर सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी ने कलाकारों को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!