राष्ट्रीय मछुआरा संघ के अध्यक्ष गायत्री गायग्वाल 31 अगस्त को रायगढ़ आगमन… – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

राष्ट्रीय मछुआरा संघ के अध्यक्ष गायत्री गायग्वाल 31 अगस्त को रायगढ़ आगमन…

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़/ मछुआरा समाज के शिक्षा रोजगार सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन रायपुर की तैयारी के लिए 31 अगस्त रविवार को गायत्री गायग्वाल अध्यक्ष राष्ट्रीय मछुवारा संघ का स्थान-राजू टेंट हाउस किरोड़ीमलनगर रायगढ़ समय-12.00 बजे मछुआरा समाज को एकजुट करने हेतु आगमन हो रहा है ज्ञात हो कि गायत्री गायग्वाल जी लगातार 25 वर्षों से समाज में सक्रिय होकर जागरूक करने का काम कर रही है जिसका असर मछुवारा समाज में देखने को मिल रहा है इस बार 5 अक्टूबर को रायपुर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय जागरूकता सम्मेलन में पूरे देश से समाज के सांसद, विधायक, राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का आगमन होना है समस्त मछुआरा समाज से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील किया गया है राष्ट्रीय मछुआरा संघ के अध्यक्ष गायत्री गायग्वाल जी का रायगढ़ जिले के दौरा कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही समाज के स्वजातिय भाई बंधू अत्यंत हर्षित है और कार्यक्रम की तैयारी में सभी जुट गए है। रायगढ़ मछुआरा समाज के प्रमुख के द्वारा घर- घर जाकर सामाजिक जनगणना फॉर्म प्रदान करते हुए सभी स्वजातिय भाई बंधूओ से अपील किया गया है की अधिक से अधिक संख्या में मछुआरा समाज एकत्रित होकर आयोजन को सफल बनावे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!