*पीकेएल के उद्घाटन में दिखेंगे कई दिग्गज स्टार, वैभव सूर्यवंशी भी आएंगे नजर* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*पीकेएल के उद्घाटन में दिखेंगे कई दिग्गज स्टार, वैभव सूर्यवंशी भी आएंगे नजर*

😊 Please Share This News 😊

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों के दिग्गज प्रो कबड्डी लीग के सीजन 12 का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए भारतीय बैडमिंटन के दिग्गज कोच पुलेला गोपीचंद, पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लई और राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी एक मंच पर आएंगे।

यह आयोजन भारत की खेल भावना की एकता को रेखांकित करेगा। प्रो कबड्डी के लीग कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा कि हमें एक और रोमांचक सीजन की शुरुआत करते हुए दिग्गजों को अपने साथ पाकर गर्व हो रहा है। सीजन 12 में नए प्रतिस्पर्धी प्रारूप भी देखने को मिलेंगे। पहली बार सभी मैचों का परिणाम निकलेगा और लीग चरण के दौरान भी ड्रॉ हुए मैचों का फैसला टाईब्रेकर से होगा। इसमें 29 अगस्त को पहला मुकाबला तेलुगु टाइटंस और तमिल थलाइवाज से होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!