महिला एवं बाल विकास विभाग ने की जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती कार्यक्रम – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

महिला एवं बाल विकास विभाग ने की जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती कार्यक्रम

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ के पोरा तिहार के शुभ अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती का जिला स्तरीय कार्यक्रम सारंगढ़ में खेलभाठा के पास परियोजना कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे सहित अन्य अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे, एसडीएम सारंगढ़ अनिकेत साहू, विधायक बिलाईगढ़ कविता लहरे, अध्यक्ष जनपद पंचायत सारंगढ़ ममता ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य लता लक्ष्मे, संतोषी खटकर, रोहित महिलाने, पूर्व सभापति अनिका भारद्वाज सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी बृजेंद्र सिंह ठाकुर, कृष्ण कुमार साहू, बाल संरक्षण अधिकारी, सुपरवाइजर एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका आदि उपस्थित थीं। सभा को विधायक बिलाईगढ़, अध्यक्ष जनपद पंचायत सारंगढ़ और पूर्व सभापति अनिका भारद्वाज ने संक्षिप्त संबोधन की।

सभा को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि सभी को छत्तीसगढ़ के पोरा तिहार की बधाई। छत्तीसगढ़ के स्थापना से लेकर आज 25 वर्ष में जो उपलब्धि हासिल कर रहे हैं उसका उत्सव का रूप रजत जयंती पर्व है। हमारे देश में माताओं का स्थान प्रथम है। मां दुर्गा शक्ति की, मां लक्ष्मी धन की और मां सरस्वती विद्या की देवी हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ महिलाएं उठा रही हैं। अब महिलाएं घर से राजनीतिक और स्व सहायता समूह के सदस्यों में शामिल हुए हैं। सारंगढ़ बिलाईगढ़ अब सुपोषित जिला है। साथ ही इसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ में प्रथम और देश में 13वां स्थान प्राप्त हुआ है।

अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना हुआ है। उसके 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती का आयोजन किया जा रहा है। आज देश में महिलाओं के लिए बेटी बच्चों बेटी पढ़ाओ अभियान, पॉक्सो कानून, महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संचालित है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी बृजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है, यहां हरियाली है। राज्य माता छत्तीसगढ़ महतारी है और आज संयोगवश पोरा त्योहार है। इसलिए हमने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष बैल का मूर्ति बनाया है।

उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के गरिमा अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती और पोरा तिहार सबको ध्यान रखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेहतरीन रूप से छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दो बैल को सजाया गया था।

विभिन्न आयोजन

कार्यक्रम में शामिल कई महिलाओं ने अपने हाथों में बेटी बच्चों बेटी पढ़ाओ, बेटी ही मेरी दुनिया की मेहंदी लगाई थीं। कलेक्टर डॉ कन्नौजे सहित अन्य अतिथियों ने भौंरा चलाया। कार्यक्रम में पहेली, कुर्सी दौड़, मटका फोड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था और विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में दोपहर भोज की व्यवस्था की गई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!