जी एस टी कटौती के बाद कितनी सस्ती होगी ( हुंडई क्रेटा) देखें एक्सपेक्टेड प्राइस – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

जी एस टी कटौती के बाद कितनी सस्ती होगी ( हुंडई क्रेटा) देखें एक्सपेक्टेड प्राइस

😊 Please Share This News 😊

इस दिवाली मोदी सरकार कई चीजों पर (जीएसटी)घटाने की योजना बना रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कारों पर लगने वाला GST 28% से घटाकर 18% तक किया जा सकता है. यानी सीधे 10% की राहत मिलने की संभावना है. इससे मिडिल क्लास परिवारों को बड़ी राहत मिल सकती है और कार खरीदना पहले से आसान हो जाएगा. आइए जानते हैं कि इस कटौती से (हुंडई क्रेटा) की कीमत पर क्या असर पड़ने वाला है.

हुंडई क्रेटा की कीमत पर असर ….

हुंडई क्रेटा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज SUVs में से एक है. फिलहाल इस पर लगने वाला टैक्स इसकी कीमत को काफी बढ़ा देता है. अगर क्रेटा को छोटी कारों की श्रेणी में माना जाता है और जी एस टी 18% कर दिया जाता है, तो कीमत में करीब 12% तक की कमी आ सकती है.

कार इनफार्मेशन की रिपोर्ट्स के अनुसार, बड़ी एसयूवी एस पर जी एस टी 50% से घटाकर 40% तक किया जा सकता है, जिससे कीमतों में 3-5% तक की गिरावट संभव है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रेटा की कीमत में करीब 37,000 रुपये तक की कमी देखी जा सकती है.

उदाहरण से समझें बचत

मान लीजिए किसी कार की कीमत 5 लाख रुपये है. 28% जीएसटी और 1% सेस जोड़ने पर यह 6.45 लाख रुपये हो जाती है. लेकिन अगर जीएसटी 18% कर दिया जाता है, तो कीमत घटकर 5.90 लाख हो जाएगी. यानी 55,000 रुपये तक की बचत है. इसी तरह हुंडई क्रेटा पर भी अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से ग्राहकों को 30,000 से 40,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है.

जीएसटी कटौती के अलावा हुंडई क्रेटा की कीमत पर कई और कारण भी असर डाल सकते हैं. कंपनी की प्राइसिंग पॉलिसी इसमें अहम भूमिका निभाएगी, क्योंकि हुंडई यह तय करेगी कि टैक्स कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को दिया जाए या उसका कुछ हिस्सा खुद रखा जाए. इसके अलावा त्योहारी सीजन में अक्सर विशेष छूट और एक्सचेंज बोनस मिलते हैं, जिससे कीमत और भी कम हो सकती है. वहीं, क्रेटा की जबरदस्त डिमांड को देखते हुए हुंडई कितनी छूट देगी, यह काफी हद तक ग्राहकों की मांग और कंपनी की सेल्स स्ट्रेटजी पर निर्भर करेगा.

अगर सरकार कारों पर जीएसटी घटाती है तो हुंडई क्रेटा की कीमत में सीधी कटौती देखी जा सकती है. ग्राहकों को मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से 37,000 तक की बचत संभव है. वहीं, त्योहारी सीजन की अतिरिक्त छूट इस एसयूवी को और भी किफायती बना सकती है. कुल मिलाकर, क्रेटा खरीदने का यह सही समय साबित हो सकता है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!