आई सीसी टी 20 की बैटिंग और बॉलिंग रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, टॉप 10 में 7 भारतीय; देखें पूरी लिस्ट – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

आई सीसी टी 20 की बैटिंग और बॉलिंग रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, टॉप 10 में 7 भारतीय; देखें पूरी लिस्ट

😊 Please Share This News 😊

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अगली सबसे बड़ी चुनौती एशिया कप है. ये टूर्नामेंट इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है. एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है. इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले जानते हैं कि आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में कौन कौन भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. देखा जाए तो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए ही आईसीसी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा है. बैटिंग और बॉलिंग दोनों में मिलाकर भारत के सात खिलाड़ी टॉप 10 लिस्ट में हैं.

आई सीसी मेन्स टी20 इंटरनेशनल बैटिंग रैंकिंग्स

आईसीसी की टी20 बैटिंग रैंकिंग्स में 10 में से चार खिलाड़ी भारतीय टीम के शामिल हैं. इनमें से तीन प्लेयर एशिया कप में भी भारतीय स्क्वाड में लिए गए हैं.

आईसीसी मेन्स टी20 इंटरनेशनल बैटिंग रैंकिंग्स में टॉप पर भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं. अभिषेक 829 रेटिंग पॉइंट्स के साथ बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में नंबर वन पर हैं.
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 804 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तिलक वर्मा हैं.
भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव 739 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठवें नंबर पर हैं.
आईसीसी टी20 बैटिंग रैकिंग्स में 10वें नंबर पर 673 रेटिंग पॉइंट्स के साथ यशस्वी जायसवाल हैं. इस खिलाड़ी को एशिया कप के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है.

आई सीसी मेन्स टी20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग्स

आईसीसी मेन्स टी20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग्स में भारत के तीन गेंदबाज शामिल हैं. इन तीन में से दो खिलाड़ियों को एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है.

आईसीसी टी20 बॉलिंग रैंकिंग्स में नंबर 4 पर 704 रेटिंग पॉइंट्स के साथ वरुण चक्रवर्ती हैं. वरुण को एशिया कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में रखा गया है.

टी20 बॉलिंग रैंकिंग्स में सातवें नंबर पर रवि बिश्नोई का नाम है. बिश्नोई 674 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 7वें नंबर पर हैं.

अर्शदीप सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. अर्शदीप 653 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आईसीसी टी20 रैंकिंग्स में 10वें नंबर पर हैं.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!