डिजिटल फसल सर्वे के कार्य को गंभीरता से लेते हुए प्रगति लाएं-कलेक्टर शासकीय परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

डिजिटल फसल सर्वे के कार्य को गंभीरता से लेते हुए प्रगति लाएं-कलेक्टर शासकीय परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

😊 Please Share This News 😊

अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन और पीजीएन पोर्टल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि इनका निराकरण गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में हो। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाती है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राजस्व, पुलिस, खेल एवं युवा कल्याण, कृषि, नगरीय निकाय, खनिज, लोक निर्माण, शिक्षा, जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास, राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य विभागों के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
कलेक्टर ने डिजिटल फसल सर्वेक्षण की समीक्षा करते हुए कहा कि सर्वे का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि सटीक व वास्तविक समय पर फसल संबंधी आंकड़े संकलित किए जा सकें। उन्होंने सभी तहसीलदारों से डिजिटल फसल सर्वेक्षण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की एक अभिनव पहल है, जिसके तहत मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किसानों के खेतों में बोई गई फसल की वास्तविक जानकारी संकलित की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति पर भी संतोषजनक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!