*फार्मर रजिस्ट्री में धीमी प्रगति पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को जारी होगी नोटिस*
|
😊 Please Share This News 😊
|
*प्रमाण पत्र निर्माण और फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश*
कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए जहां प्रगति बेहद धीमी है, वहां के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, स्कूली बच्चों के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र शीघ्र तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने पुसौर में स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क स्वीकृति व निर्माण प्रगति, महतारी वंदन योजना में आधार सीडिंग, भू-अर्जन अवॉर्ड प्रकरणों में रिकॉर्ड दुरुस्ती, पोषण ट्रैकर, स्वास्थ्य केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, 15 वर्ष पुराने वाहनों को स्क्रैपिंग हेतु एमएसटीसी पोर्टल में पंजीयन तथा समग्र शिक्षा अंतर्गत निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।
*ई-ऑफिस प्रणाली पर जोर*
कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि कार्यालय से मूव होने वाली सभी फाइलें ई-ऑफिस के माध्यम से ही भेजी जाएं और जिन अधिकारियों का ई-ऑफिस पर ऑनबोर्डिंग शेष है, उसे तत्काल पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव, रायगढ़ डीएफओ श्री अरविंद पी.एम.एस.,धरमजयगढ़ डीएफओ श्री जितेंद्र उपाध्याय, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो एवं श्री रवि राही, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, नगर पालिका सीएमओ एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

