टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में रोहित-विराट-जायसवाल नहीं – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में रोहित-विराट-जायसवाल नहीं

😊 Please Share This News 😊

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम है. अजहरुद्दीन ने ये कारनामा आज से लगभग 29 साल पहले किया था. अजहर का ये रिकॉर्ड अभी तक कोई भारतीय बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया है. हैरान करने वाली बात है कि भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की टॉप-5 लिस्ट में, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम नहीं है. वहीं ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले यशस्वी जायसवाल भी इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं.

खेल क्रिकेट टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में रोहित-विराट-जायसवाल नहीं
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में रोहित-विराट-जायसवाल नहीं

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की टॉप-5 लिस्ट में, न तो विराट कोहली का नाम है और न ही धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल का है.
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में रोहित-विराट-जायसवाल नहीं
भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की टॉप-5 लिस्ट में नहीं हैं रोहित-विराट और यशस्वी का नाम

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम है. अजहरुद्दीन ने ये कारनामा आज से लगभग 29 साल पहले किया था. अजहर का ये रिकॉर्ड अभी तक कोई भारतीय बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया है. हैरान करने वाली बात है कि भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की टॉप-5 लिस्ट में, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम नहीं है. वहीं ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले यशस्वी जायसवाल भी इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं.

टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

1- मोहम्मद अजहरुद्दीन- भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम है. अजहर ने साल 1996 में साउथ अफ्रीका के लिए कोलकाता में सिर्फ 74 गेंदों में शतक ठोक दिया था.

2- वीरेंद्र सहवाग- पूर्व भारतीय धाकड़ ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. सहवाग ने ग्रोस आईलेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 78 गेंदों में शतक ठोक इतिहास रचा था.

3- शिखर धवन- पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2013 में सिर्फ 85 गेंदों में शतक ठोका था.

4- कपिल देव और हार्दिक पांड्या- इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हार्दिक पांड्या और कपिल देव संयुक्त रूप से हैं. कपिल ने साल 1982 में इंग्लैंड के खिलाफ 86 गेंदों में शतक जड़ा था. वहीं हार्दिक ने श्रीलंका के लिए 2017 में 86 गेंदों में शतक लगाया था.

5- सहवाग और धवन- इस लिस्ट में 5वें नंबर पर संयुक्त रूप से सहवाग और धवन हैं. सहवाग ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2008 में, साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2010 में और धवन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2018 में सिर्फ 87 गेंदों में शतक जड़ा था.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!