झारखंड में पटरी से उतरी ट्रेन, पूरी लाइन हो गई ब्लॉक; कई ट्रेनें रद्द – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

झारखंड में पटरी से उतरी ट्रेन, पूरी लाइन हो गई ब्लॉक; कई ट्रेनें रद्द

😊 Please Share This News 😊

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां के चांडिल के पास शनिवार तड़के एक मालगाड़ी के 20 से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दक्षिण पूर्व रेलवे के चांडिल-टाटानगर खंड के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। रेलवे की तरफ से जानकारी देते हुए बताया कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, इस लाइन पर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, इस रूट पर चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
इस मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (आद्रा मंडल) विकास कुमार ने बताया कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण चांडिल के आसपास ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा कि ट्रेन सेवा बहाल करने का काम जारी है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक ने बताया कि कई रेलगाड़ियों का या तो मार्ग बदल दिया गया है या उन्हें बीच में ही रोक दिया गया है या रद्द कर दिया गया है।
*ये ट्रेनें रद्द*
ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण रेलवे लाइन और ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस दौरान कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। इस मामला की जानकारी देते हुए रेलवे ने कहा कि 20894 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस, 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस, 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!