फर्जी निकली लूट की कहानी: कर्ज चुकाने के लिए धान व्यापारी के कर्मचारी ने ही छुपाए थे 11. 80 लाख रुपये
|
😊 Please Share This News 😊
|
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में 11 लाख 80 हजार की लूट का मामला निकला फर्जी । पुलिस को झूठी सूचना देने वाला खुद निकला आरोपी। धान व्यापारी के कर्मचारी ने पुलिस और अपने मालिक को लूट होने की झूठी जानकारी दी थी। उक्त मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, धान व्यापारी किरीत ड़ड़सेना का कर्मचारी दीपेश देवांगन दोपहर 1 बजे 11 लाख 80 हजार रुपए बैंक में जमा कराने जा रहा था। कर्ज चुकाने के लिए उसने ऐसी कहानी रच डाली कि आप भी सुन कर हैरान हो जाएंगे।

साइबर टीम की मदद से सच्चाई उजागर कीदीपेश देवांगन ने पुलिस को बताया कि, बाइक में सवार तीन युवकों ने रुपए से भरा बैग और लेपटॉप लेकर भाग गए। जिसके बाद से ही बम्हनीडीह पुलिस जांच में जुटी हुई थी। पुलिस के द्वारा साइबर टीम की मदद से सच्चाई पर्दाफाश हुई । जिसके बाद से आरोपी व्यापारी दीपेश के घर से ही नकदी रकम और लैपटॉप बरामद कर लिया है।

कर्ज चुकाने के लिए आरोपी के द्वारा रची रची गई थी ऐसी साजिश, धान व्यापारी के कर्मचारी दीपेश देवांगन के द्वारा कर्ज चुकाने के लिए रची गई थी यह साजिश । आरोपी द्वारा यूनियन बैंक चांपा में जमा करने जा रहे रकम को खुद के द्वारा ही छिपाया गया था। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से सच्चाई उजागर की। पुलिस आरोपी दीपेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

